फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खसरा रुबेला टीकाकरण की बैठक संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
खसरा रुबेला टीकाकरण की बैठक संपन्न
विज्ञापन

मेरठ। खसरा रुबेला टीकाकरण अभियान से जुड़ी एक बैठक बृहस्पतिवार को विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी आर्यका अखोरी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मौजूद रहे चिकित्सा विभाग के अधिकारियों ने मदरसा संचालकों और प्रधानाचार्यों के सवालों के जवाब देकर उनकी जिज्ञासा को शांत किया। इस दौरान मौजूद मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. राजकुमार ने कहा कि बिना मदरसा संचालकों और प्रधानाचार्यों के सहयोग के अभियान को सफल बनाया जाना संभव नहीं है। उन्होंने अपील की कि वह इसको लेकर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित करें। जुमे की नमाज के साथ होने वाली तकरीर में खसरा और रुबेला बीमारियों के बारे में बतायें। उन्होंने बताया कि अभी तक 13,16,662 बच्चों के टीकाकरण के लक्ष्य के सापेक्ष 7,40,980 बच्चों का टीकाकरण हुआ है। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि इस टीके को लगवाने के बाद ही खसरा और रुबेला को मात दी जा सकती है। बैठक में डा. विश्वास चौधरी, डा. रजत गर्ग, प्रवीण कौशिक, एसके गिरी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें