फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महर्षि वाल्मीकि जयन्ती पर अवकाश की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
महर्षि वाल्मीकि जयंती पर अवकाश की मांग
विज्ञापन

मेरठ। वाल्मीकि समाज एवं सफाई मजदूरों की मांग को लेकर चौधरी चरणसिंह पार्क कमिश्नरी पर अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस की प्रदेश शाखा की ओर सभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता करते हुए प्रांतीय अध्यक्ष प्रभुदयाल वाल्मीकि ने सरकार पर स्वच्छता अभियान के नाम पर अरबों रुपया खर्च करने का आरोप लगाया। उन्होंने मोदी सरकार पर सफाई कर्मचारियों के शोषण का आरोप लगाया। सभा में पूर्व राज्य मंत्री रामचंद्र वाल्मीकि ने वाल्मीकि समाज के पृथक आरक्षण की मांग का समर्थन करते हुए कहा कि इस आरक्षण से ही वाल्मीकि समाज का चहुंमुखी विकास संभव है। सभा में राष्ट्रीय महामंत्री विनोद कुमार बेचैन ने मांग की है कि महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर अवकाश घोषित करने, सफाई कार्य में ठेका प्रथा समाप्त करके आबादी व हेल्थ मैनुअल के अनुसार सफाई कर्मचारियों की स्थायी नियुक्ति करने संबंधी मांगों का पूरा किया जाए। सफाई कर्मचारी बड़ी संख्या में ढोल बजाते हुए सभा में शामिल हुए। सभा का संचालन जिलाध्यक्ष सुभाष चंद चावरियां ने किया। राजेश बैनीवाल, विपिन मनौठिया, सुभाष गोस्वामी, विजेंद्र लोहरे, महिपाल वाल्मीकि, चौधरी नरेश पाल, सुनीता रानी, जयभगवान जीनवाल, सुरेंद्र ढींगिया, दिनेश चौहान, मोनिंदर सूद, सूरज सिंह टांक, कैलाश चंद गहलौत आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें