अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। योग पीठ हरिद्वार के तत्वावधान में ग्राम बिचपड़ी कनौली में चल रहे योग शिविर में तीसरे दिन योग की विशेषताएं बताई। नियमित योग करने के लिए प्रेरित किया। मुख्य अतिथि तिलकराम वशिष्ठ रहे। उन्होंने साधकों को अपनी दिनचर्या में नियमित योग करने का आह्वान किया। योग प्रचार विनेश कुमार ने साधकों को योगासन कराया। शिविर का आयोजन संजय द्वारा किया गया। राजेश, विधि, आकाश, देवा, बादल, सुवह सिंह, शीला का सहयोग रहा।