फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी पेंशन बहाली को तीन दिन होगा कार्य बहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरानी पेंशन बहाली को तीन दिन होगा कार्य बहिष्कार
विज्ञापन

मेरठ। पुरानी पेंशन बहाली का मुद्दा अब गरमाने लगा है। कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली मंच द्वारा तीन दिन कार्य बहिष्कार कर हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है। मंच के प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर हो रही इस हड़ताल की तैयारी को लेकर हुई बैठक में सभी विभागों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। लोक निर्माण विभाग के डिप्लोमा इंजीनियर संघ भवन में हुई बैठक में निर्णय हुआ कि 29 व 30 अगस्त को सरधना और मवाना तहसील के कर्मचारी अपनी अपनी तहसील मुख्यालयाें पर कार्य बहिष्कार कर धरना देंगे। जबकि मेरठ तहसील के कर्मचारी कलक्ट्रेट पर धरना देंगे। 31 अगस्त को पूरे जनपद के कर्मचारी कलक्ट्रेट परिसर में इकट्ठा होकर धरना देंगे। बैठक की अध्यक्षता मंच के अध्यक्ष राकेश तोमर और संचालन मंत्री बनी सिंह चौहान ने किया। गिरिजाकांत, सुरेश शर्मा, केएस राजोरा भोपाल सिंह सोलंकी, पवनेश कुमार, संदीप शर्मा, सिद्धार्थ वत्स आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें