आशी बने अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा युवा के महामंत्री
मेरठ। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा युवा प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष संजय शर्मा ने महानगर इकाई को और मजबूत करने के लिए युवाओं को मनोनीत किया। विश्वास भारद्वाज को शहर विधानसभा क्षेत्र प्रभारी, आशी कौशिक महामंत्री, राजेश शर्मा उपाध्यक्ष, राज कौशिक, शुभम कौशिक, प्रशांत कौशिक, मीरा शर्मा महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष, आकांक्षा भारद्वाज, अंकुर कौशिक, विशाल मोहन, हृदय मोहन शर्मा, अनिल शर्मा, शिकुमार शर्मा को मनोनीत किया गया। आयोजन में मुख्य अतिथि उप्र प्रभारती सुधीरकांत शर्मा रहे। चिन्यमय भारद्वाज, जितेंद्र शर्मा, विवेक वाजपेयी, वीनस शर्मा, पार्षद विरेंद्र, जिलाध्यक्ष अभिषेक, सचिन शर्मा, सचिन तिवारी, पंकज शर्मा, अजय शर्मा, सत्यम गौड़, राजकुमार शर्मा व योगेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे। इस दौरान संस्था द्वारा एलेक्जेंडर पब्लिक स्कूल में एक शोक सभा का भी आयोजन किया। सभा में उन्होंने दो मिनट का मौन रखकर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को स्मरण किया।
खास बातें:
अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा युवा प्रकोष्ठ ने किया युवाओं का मनोनयन