बीडीएस इंटरनेशनल में अनुशासन समिति का गठन
मेरठ। बीडीएस इंटरनेशनल स्कूल में अनुशासन व कार्यकारिणी समिति का गठन व शपथ ग्रहण समारोह हुआ। आयोजन प्रवीना अग्रवाल एडीएम न्यायिक के साथ स्कूल चेयरमैन धर्मेंद्र कुमार शर्मा ने शुभारंभ किया। अमित जोशी ने शपथ दिलाई। दुष्यंत को हेड ब्वॉय व कंचन को हेड गर्ल बनाया गया। हर्ष चौहान, वंशिका ढिल्लन, ऋषभ दियोल, स्वाति पाल, अभिनव चौधरी, महिमा, भावना, विशाल शर्मा, तान्या सिरोही, शुभाशिनी को भी शपथ दिलाई गई। अर्चना, नेहा, मोनिका व अरुणा हाउस कप्तान बने। प्रिंसिपल गोपाल दीक्षित ने बधाई दी। संचालन पायल गर्ग ने किया।