फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलितों की रिहाई को लेकर कमिश्नरी पार्क में अनशन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हाईकोर्ट बेंच की मांग को शुरू किया क्रमिक अनशन
मेरठ। हाईकोर्ट बेंच दलितों की रिहाई एवं पश्चिम प्रदेश निर्माण की मांग को लेकर सोमवार को अखिल भारतीय गरीब मजदूर किसान पार्टी के बैनर तले चौ. चरण सिंह पार्क कमिश्नरी चौराहे पर क्रमिक अनशन शुरू किया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ अनशन पर बैठे राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी बीरसैन शील ने कहा कि मेरठ में बेंच की मांग की कई दशक से अनदेखी की जा रही है, जिससे पीड़ित जनता धन व समय के अभाव के कारण न्याय के लिए 500 किमी. दूर इलाहाबाद हाईकोर्ट जाने में असमर्थ एवं न्याय से वंचित रहता है। उन्होंने कहा कि पश्चिम प्रदेश निर्माण जनता के हित के लिए सर्वोपरि है। उत्तर प्रदेश बड़ा होने के कारण विकास कार्य से वंचित है। उन्होंने इस बात पर भी चिंता व्यक्त की कि 02 अप्रैल को भारत बंद के दौरान हुई हिंसा में निर्दोष दलितों को गिरफ्तार कर विभिन्न जेलों में बंद कर दिया जिससे दलित समाज में भारी रोष व्याप्त है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने इन सभी निर्दोष दलितों की तत्काल रिहाई की मांग की है। इन तीनों मांगों को लेकर पार्क में क्रमिक अनशन पर शिवदत्त महंत, संजू सैनी, डॉ. आदेश कुमार, सुनील, पूरन सिंह, ठाकुर सुभाष चौहान, रामशरण सैनी, किरनपाल, सतपाल शर्मा आदि रहे।

खास बातें:
अखिल भारतीय गरीब मजदूर किसान पार्टी के कार्यकर्ताओं ने की दलितों की रिहाई की मांग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें