खेकड़ा (बागपत)। सांकरौद गांव में नरेंद्र त्यागी निवासी सुभानपुर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ईष्ट देव मानक चिलचिलाती धूप में खड़ी तपस्या कर रहे हैं। उनका दावा है कि जब तक मुख्यमंत्री के दर्शन नहीं होंगे, तब तक तपस्या करते रहने का संकल्प लिया है। उनके नाम पर लगातार जाप कर रहे हैं। उधर, आसपास के लोगों का जमावड़ा लगा है।