मेरठ। दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के तत्वावधान में राधेश्याम मोरारका सरस्वती विद्या मंदिर में नशामुक्ति कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर तंबाकू, सिगरेट, शराब एवं नशे से संबंधित विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। साध्वी लोकेशा भारती ने कार्यशाला में मौजूद बच्चों को नाटिका के माध्यम से नशामुक्त करने के उन्हें शाकाहारी भोजन खाने के लिए प्रेरित किया। कहा कि इस तरह के आयोजन सामाजिक संगठनों को भी आयोजित करने चाहिए, जिससे युवा नशे की लत से बच सकें। विद्यालय के प्रधानाचार्य जगेंद्र त्यागी ने शाकाहारी भोजन लेने का ही संकल्प लिया। बच्चों को इसकी शपथ दिलाते हुए आह्वान किया कि इसके लिये वे दूसरों को भी जागरूक करें।