समिति की साख बढ़ाने का प्रस्ताव पास किया
बागपत। प्राथमिक और उच्च प्राथमिक शिक्षक वेतन भोगी कर्मचारी सहकारी ऋण समिति की बैठक कार्यालय में हुई। इसकी अध्यक्षता कर रहे सभापति नीरज उज्ज्वल ने की। सचिव डॉ. जितेंद्र ने बताया कि तीन वित्तीय वर्षों हेतु अध्यापकों की साख बढ़ाने, सदस्यता बढ़ाने ओर सस्ता ऋण प्राप्ति हेतु शेयर जमा कराने की आवश्यकता है। छह करोड़ की समिति की साख बढ़ाने के लिए प्रस्ताव पास किया। शिक्षकों से शेयर जमा करने की अपील की।