फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगतपुरम कूड़े के पहाड़ की सुनवाई आज

विज्ञापन
विज्ञापन
एनजीटी में मंगतपुरम के कूडे़ की सुनवाई आज
विज्ञापन

मेरठ। मंगतपुरम स्थित नगर निगम के कूड़े के ढेर की सुनवाई आज एनजीटी में होगी। पिछली बार एनजीटी ने नगर निगम को अपना पक्ष बताने का अंतिम मौका दिया था। नगर निगम लंबे समय से मंगतपुरम में कूड़ा डालता आ रहा है। इसके चलते यहां पर कूड़े का पहाड़ खड़ा हो गया है। अमर उजाला ने इस मामले के खिलाफ जमकर अभियान चलाया था। इसके बाद चेते नगर निगम ने यहां कूड़ा डालना तो बंद कर दिया था लेकिन इसे उठाने का कोई इंतजाम नहीं किया। इस मामले के खिलाफ आरटीआई एक्टिविस्ट लोकेश खुराना ने एनजीटी में वाद दायर किया हुआ है। खुराना ने बताया कि शुक्रवार को एनजीटी इस मामले की सुनवाई करने जा रहा है। नगर निगम को इसमें अपना पक्ष रखना है। पिछली बार एनजीटी ने पक्ष न रखने पर निगम को कड़ी फटकार लगाते हुए अंतिम मौका दिया था। इसके अलावा उन्होंने बिजली बंबा बाईपास, हापुड़ रोड, कंकरखेड़ा बाईपास, किला परीक्षितगढ़ आदि रोड पर भी कूड़ा डालने को शामिल किया है। े
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें