यज्ञ करने से वातावरण होता है शुद्ध
बागपत। आर्य समाज धर्मशाला में रविवार को यज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ के ब्रह्मा शिवदत्त आर्य और यज्ञमान जयप्रकाश वर्मा रहे। वक्ताओं ने कहा कि नियमित यज्ञ करने से वातावरण शुद्ध हो जाता है। लोगों को शुद्ध ऑक्सीजन मिलती है। आर्य समाज के प्रधान वीरेंद्र राणा ने कहा कि शीघ्र भवन का निर्माण पूरा कराया जाएगा। मंत्री राकेश मोहन गर्ग ने प्रत्येक रविवार को यज्ञ में शामिल होने की आह्वान किया। राकेश आर्य, रणजीत आर्य, सचिन आर्य, राजेश वर्मा, कमल सिंह, कपिल, अग्निवेश, राजपाल, अमरपाल, गंगाराम, वासु, लक्ष्मीचंद, समय सिंह मौजूद रहे।