इश्मीत ने नेशनल बाक्सिंग में जीता सिल्वर
मेरठ। हरियाणा के रोहतक में आयोजित द्वितीय अंडर -19 ओपन इंडियन नेशनल बाक्सिंग चैंपियनशिप में मेरठ के बॉक्सर इश्मीत सिंह ने रजत पदक जीता। शुक्रवार को फाइनल मुकाबले में मेरठ के इश्मीत दूसरे स्थान पर रहे। इश्मीत ने पहले खेलो इंडिया नेशनल स्कूल गेम्स में भी रजत पदक जीता था। साथ ही इसी महीने कानपुर में हुए बाक्सिंग प्रदेश स्तरीय ट्रायल में मेरठ से इश्मीत सिंह व विपिन कनौजिया का चयन नेशनल चैंपियनशिप के लिए हुआ था। बाक्सिंग चैंपियनशिप में 75 किग्रा. भार वर्ग में खेलते हुए इश्मीत ने तमिलनाडु के खिलाड़ी को दूसरे राउंड में हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया था। जहां इश्मीत ने उत्तराखंड के खिलाड़ी को मात दी। इसके बाद इश्मीत ने सेमीफाइनल मुकाबले में चंडीगढ़ के खिलाड़ी को पराजित किया। दोनों खिलाड़ी कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम की ओर से खेल रहे थे। इश्मीत की जीत के बाद क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी आले हैदर और कोच भूपेंद्र यादव ने बधाई दी।
खास बातें:
रोहतक में आयोजित हुई प्रतियोगिता