बागपत। मेरठ-बागपत रोड पर वात्सायन पैलेस के पास स्कूल के छुट्टी होने के बाद वर्चस्व को लेकर छात्रों के दो गुटों में संघर्ष हो गया। छात्रों में बेल्ट और लात-घूंसे चले, इसमें चार छात्रों को चोटें आई। लोगों ने बीच-बचाव कर झगड़े को समाप्त कराया। छात्र खेकड़ा व बागपत के रहने वाले बताए जा रहे हैं।