फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामनवमी् पर्व का 41 दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। शताब्दी नगर स्थित रामा संकीर्तन मंदिर में शनिवार को रामनवमी पर्व पर 41 दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के पहले दिन जोत प्रज्वलित की गई। पंडित हरीश उनियाल ने पूजन के बाद राम नाम की गंगा का प्रवाह बनाया। जिसके बाद सभी लोग राम की भक्ति में लीन हो गए। गणेश संतोष गांधी ने वंदना में ‘मुझे लगी राम संग प्रीत दुनिया क्या जाने’ सुनाया। अयोध्या से पधारे पंडित शीतला प्रसाद पांडेय ने राम के वन-गमन की सुंदर झांकी प्रस्तुत की। ट्रस्ट के महामंत्री सुरेश छाबड़ा ने भक्तों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें