छात्राओं ने सीखा तंबू बनाना, गांठें लगाना
मेरठ। शहीद मंगल पांडे महिला डिग्री कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से शिविर का आयोजन किया गया। सोमवार को छात्राओं ने गांठें लगाना व तंबू बनाना सीखा। छात्राओं ने स्वच्छता अभियान चलाया। प्रिंसिपल डॉ. दिव्यानाथ ने छात्राओं को स्वच्छता का महत्व बताया। डॉ. राकेश कुमार ने व्यक्तित्व विकास के बारे में बताया। संचालन डॉ. मंजू रानी ने किया।