फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिख समुदाय ने मनाया गुरु हरिराय प्रकाश पर्व

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। सातवें गुरु हरिराय जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर सोमवार को गुरुद्वारों में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा थापर नगर में निष्काम सेवक जत्था द्वारा कीर्तन दरबार सजाया गया। जिसमें सिख पंथ के प्रसिद्ध रागी भाई अमरजीत सिंह पटियाला वालों ने ‘कर कृपा तेरे गुण गावां’, ‘वसंत चढे़या फूली बन राय’ ‘गुरु कर्ता हर राय’ आदि शबद गायन कर साध संगत को निहाल किया। सभा के हजूरी रागी भाई प्रीतम सिंह, निष्काम अखंड कीर्तनी जत्थे ने भी शबद गायन किया। उप्र सिख मिशन हापुड़ के मुख्य प्रचारक ज्ञानी सतवंत सिंह और स. रणजीत सिंह जस्सल ने गुरु हरिराय जी के जीवन पर विचार रखे। इस अवसर पर स. हरविंद्र सिंह, स. जसवीर सिंह, स. दविंद्र सिंह नंदा, सुरेंद्र सिंह भाटिया, संदीप सिंह, स. हरजोत सिंह, हरमीत सिंह, स. अमरजीत सिंह, गुरुमुख सिंह, रबजीत सिंह, अंशदीप सिंह, अस्तित्व सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें