निगम में किया प्रदर्शन
मेरठ। आउट सोर्सिंग परस शहर की सफाई करने वाले कर्मियों के बैंक खाते खोले जाने का विरोध शनिवार को भी हुआ। सफाई कर्मचारी विनोद महरोल, विनेश विद्यार्थी, कैलाश चंदोला आदि दिल्ली रोड स्थित वाहन डिपो पहुंचे। यहां पर कर्मचारी नेताओं ने जहां खाता खुलवाने पहुंचे सफाई कर्मियों को मौके से भगाकर काम बंद करा दिया। इसके उपरांत सभी ने नगर निगम पहुंचकर प्रदर्शन किया।