बागपत महोत्सव में विभाग करेंगे योजनाओं का प्रचार
बागपत। सीडीओ चांदनी सिंह ने कहा कि तीन दिवसीय बागपत महोत्सव मनाया जाएगा। सभी जिला स्तरीय अधिकारी अपने विभाग की योजना और कार्यक्रमों से संबंधित सामग्री का स्टॉल लगाकर प्रचार-प्रसार करेंगे। कार्य के प्रति लापरवाही न बरते। जिम्मेदारी से अपने दायित्व का निर्वहन करना है। कार्यक्रम में प्रधान सम्मेलन, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, सांस्कृतिक संध्या, एक कदम स्वच्छता की ओर, घटता जल स्तर गहराता संकट पर जागरूक किया जाएगा। एसडीएम विवेक कुमार यादव, डीडीओ हुब लाल, उप कृषि निदेशक प्रशांत कुमार, युवा कल्याण अधिकारी कृपाल सिंह, बीएसए योगराज सिंह सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।