फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिषेक चौधरी सेना में बने लेफ्टिनेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
अभिषेक चौधरी बने लेफ्टिनेंट
विज्ञापन

मेरठ। गायत्री हाइट्स कंकरखेड़ा निवासी प्रवीन चौधरी व विमलेश चौधरी के इकलौते पुत्र अभिषेक चौधरी को सेना में लेफ्टिनेंट का पद मिला है। शनिवार को बिहार गया में पासिंग आउट परेड का आयोजन हुआ। इसमें मेरठ के अभिषेक चौधरी भी शामिल हुए। अभिषेक की प्रारंभिक शिक्षा सेंट मेरीज एकेडमी में हुई। बारहवीं में 94 प्रतिशत अंक लिए। पहली बार में एसएसबी में सफलता हासिल करते हुए अभिषेक का चयन टीईएस में हुआ। चार साल की मेहनत के बाद अभिषेक सेना में अधिकारी बने। अभिषेक के पिता ग्राम कंजरहेडी शामली के हैं। बचपन से ही अभिषेक का मन सेना में जाने का था। अभिषेक के चयन पर परिवार सहित रिश्तेदारों व मित्रों ने बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें