फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओ ने मनाया कौमी एकता सप्ताह

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। शहीद मंगल पांडे महिला डिग्री कॉलेज में छात्राओं ने सोमवार को कौमी एकता सप्ताह मनाया। कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से यह आयोजन हुआ। शुभारंभ कॉलेज प्राचार्या डॉ. दिव्यानाथ ने किया। इस अवसर पर स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में छात्राओं ने सांप्रदायिक सद्भाव विषय पर स्लोगन लिखे। रुचि व निशा विजेता रहीं। शिवानी कश्यप एवं प्रिया ने दूसरा स्थान हासिल किया। प्राचार्या ने विजेताओं को सम्मानित किया। डॉ. सुधा गर्ग एवं डॉ. अनीता गोस्वामी निर्णायक रहे। डॉ. लता कुमार, डॉ. मोनिका चौधरी ने सहयोग दिया। संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गीता चौधरी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें