किसान झेल रहे परेशानी, मलकपुर मिल से कराया जाए भुगतान
छपरौली (बागपत)। कस्बे में महिपाल सिंह के आवास पर मलकपुर शुगर मिल के बकाया भुगतान को लेकर बैठक हुई। इसमें वक्ताओं ने कहा मलकपुर शुगर ने अभी तक बकाया गन्ने का भुगतान नहीं किया । इससे किसानों को परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा मलकपुर शुगर मिल से भुगतान की लिस्ट निकलवाकर इस धोखाधड़ी को उजागर किया जाएगा। सिर्फ दो प्रतिशत भुगतान सही हुआ है, 98 प्रतिशत लोगों ने चालाकी से भुगतान करा लिया है। किसान अपना गन्ना सरकार के माध्यम से मलकपुर शुगर मिल को दे रहे हैं। यदि सरकार बकाया भुगतान समय से नहीं कराती तो सरकार के खिलाफ आंदोलन चलाया जाएगा और किसान आत्मदाह करने पर मजबूर होंगे। किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी भुगतान की समस्याओं से अवगत कराएगा। इसकी अध्यक्षता हर नारायण सिंह ने की। संचालन प्रेमपाल सिंह ने किया। रणवीर सिंह, महक सिंह, करण सिंह, प्रेम, विनोद, हरेंद्र मुखिया, महक सिंह, पालू, राजवीर, ओमपाल, सोहन पाल, अशोक, सुरेंद्र, प्रदीप मौजूद रहे।