रंगारंग कार्यक्रम से कार्यक्रम का हुआ समापन
छपरौली (बागपत)। कस्बे के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में चल रही पुरातन छात्रों की बैठक के दूसरे दिन पुरातन बालिकाओं को सांस्कृतिक कार्यक्रम में नृत्य, गायन, हारमोनियम और ढोलक बजाने का अभ्यास कराया गया। साथ ही टिश्यू पेपर से फूल बनाने की प्रक्रिया सिखाई । इन्हें बनाने में पूर्व छात्राओं में नगमा, जीना, नेहा, नसरीन, प्रीति शामिल रही। छात्राओं के बीच कबड्डी का मैच कराया इसमें विद्यालय की टीम विजय रही। खो-खो में पूर्व छात्राओं की टीम ने बाजी मारी। पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिवस को बाल दिवस के रूप में मनाया। इस दौरान छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।