फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू के चार नए मरीज मिले, संख्या पहुंची 624

विज्ञापन
विज्ञापन
डेंगू के चार नए मरीज मिले, संख्या पहुंची 624
विज्ञापन

मेरठ। डेंगू के चार नए मरीज मिले हैं, जिनमें तीन मेरठ के हैं। जिले में अब तक 624 लोगों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। मेडिकल की माइक्रोबायोलॉजी लैब से सोमवार को मेरठ के जिन मरीजों को डेंगू की पुष्टि हुई है, उनमें चंचल निवासी कालिया गढ़ी, नीरज जैन निवासी जागृति विहार और तालिब निवासी असिलपुर किठौर हैं। इनकेअलावा अलीशा निवासी मुजफ्फरनगर है। सीएमओ डॉ. राजकुमार का कहना है कि डेंगू के मरीजों की संख्या लगातार कम हो रही है। पहले जहां हर रोज 10 से ज्यादा मरीज मिल रहे थे, वहीं पिछले एक सप्ताह में तीन से चार मरीज मिल रहे हैं। जैसे-जैसे ठंढ और बढ़ेगी डेंगू बिल्कुल खत्म हो जाएगा। डेंगू की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग एंटी लार्वा स्प्रे और फॉगिंग करा रहा है। पिछले साल डेंगू के 195 मरीज मिले थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें