कंकरखेड़ा। लाला मोहम्मदपुर गांव निवासी सलीम पुत्र शमशेर मजदूरी करता है। बृहस्पतिवार रात उसका परिवार से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद उसने खुद को कमरे में बंद करके केरोसिन उड़ेलकर आग लगा ली। परिजनों ने दरवाजा तोड़कर युवक को बाहर निकाला और आग बुझाई। इस दौरान युवक काफी झुलस गया। पुलिस ने युवक को हॉस्पिटल में भर्ती कराया।