ट्रैक्टर-ट्राली को छुड़वाने में फर्जी दस्तावेज का इस्तेमाल
बागपत। सहायक भूवैज्ञानिक/खान अधिकारी ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि 28 अगस्त 2017 को बालू से लदे एक ट्रैक्टर-ट्राली को पकड़ा गया था। आरोप है कि ट्रैक्टर को छुड़ाने के लिए आरोपी तंजीम अहमद ने फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल किया है। इसका जांच में पता चला। इस मामले में आरोपी के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ है। कोतवाली एसएसआई धर्मेंद्र सिंह संधु का कहना है कि केस की विवेचना के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।