फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्या को लेकर दिव्यांग डीएम कार्यालय पहुंचे

विज्ञापन
विज्ञापन
समस्या के समाधान की मांग की
विज्ञापन

मेरठ। समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर दिव्यांग सोमवार को डीएम कार्यालय पहुंचे। दिव्यांग संगठन के रियासत अली ने बताया कि कुछ प्रतिनिधि दिव्यांगों को सम्मान की नजर से देखते हैं, लेकिन कुछ उन्हें गुमराह भी करते हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में 50 से 70 प्रतिशत दिव्यांग बेरोजगार हैं, जो अपने परिवार पर निर्भर हैं, लेकिन शासन प्रशासन और जनप्रतिनिधि दिव्यांगों की बदहाली की तरफ कोई ध्यान नहीं देते। उन्होंने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम एक पत्र जिला प्रशासन को देते हुए मांग की है कि दिव्यांगों की आर्थिक समस्या का निराकरण कराएं। इस दौरान जितेंद्र त्यागी, सुहैल आलम, सुनील कनौजिया, पप्पू, महेश बाबा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें