सरकार पीड़ित परिवारों के साथ: केपी मलिक
बागपत। बड़ौत के विधायक और भाजपा नेता केपी मलिक का ने कहा काठा नाव हादसे में जिसकी भी गलती है, उसे सजा मिलेगी। डीएम ने इसकी जांच शुरू करा दी है। हादसे और बवाल की अलग-अलग जांच की जा रही है। पीड़ित परिवारों के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। सरकार की स्पष्ट मंशा है, जिसकी गलती उसे ही सजा मिलेगी। इस तरह के मामलों में राजनीति से ऊपर उठकर पीड़ितों की मदद होनी चाहिए।