मेरठ। मेडिकल कॉलेज स्थित नर्सिंग कॉलेज की 50 सीटें और बढ़ाई गई हैं। अब यहां 100 सीटें हो गई हैं। अभी तक यहां 50 सीटें थीं।
नर्सिंग कॉलेज केनोडल अधिकारी डॉ. दिनेश राणा ने बताया कि राजकीय मेडिकल कॉलेज के तहत प्रदेश का यह पहला नर्सिंग कॉलेज है, जिसमें 100 सीटें हो गई हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे के समय भी उन्होंने नर्सिंग कॉलेज के बारे में पूछा था और सीटें बढ़ाने के लिए कहा था। इसके बाद पिछले दिनों इंडियन नर्सिंग काउंसिल की टीम यहां जांच के लिए आई थी। इस टीम ने शासन को सकारात्मक रिपोर्ट दी, जिसके बाद यहां सीटें बढ़ाने की निर्णय लिया गया है। उन्होंने दावा किया कि यहां नर्सिंग की बेहतर पढ़ाई हो रही है, सीटें बढ़ाया जाना इसी का नतीजा है। उन्होंने बताया कि यहां एडमिशन के लिए चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय द्वारा प्रवेश प्रक्रिया की जाएगी।