मेरठ। गंगानगर स्थित आईआईएमटी एकेडमी में बृहस्पतिवार को किंडर गार्टन के अगस्त माह के छात्रों अन्नया यादव, सिद्धार्थ तथा आयुष मलिक का जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान मुख्य आकर्षण फिंगर पपेट शो रहा। सभी बच्चे संगीत की धुन पर जमकर थिरके। प्राइमरी कोआर्डिनेटर हरप्रीत कौर तथा विद्यालय की प्रधानाचार्य अल्पना बैजल, कोमल, उर्फा, रीमा सहित अन्य शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।