कंकरखेड़ा। क्रांतिकारी मदन लाल ढींगरा की पुण्यतिथि पर शाक्यपुरी में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान प्रथम अग्रवाल ने बताया कि क्रांतिकारी मदन लाल ढींगरा को आज के ही दिन 17 अगस्त 1909 में ब्रिटिश हुकूमत ने फांसी दी थी। उन्होंने कर्जन वाइली को गोली मारकर उनकी हत्या करने का प्रयास किया था लेकिन वह इससे पहले ही पकड़ लिए गए थे। इस दौरान सचिन त्यागी, कल्पना पांडे, संजय गोयल, मुकेश, प्रदीप, चांदनी वत्स, गोलू आदि मौजूद रहे।