फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगम और नौचंदी ने दी यात्रियों को राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
संगम और नौचंदी ने दी राहत
विज्ञापन

मेरठ। पिछले नौ महीने से संगम और नौचंदी एक्सप्रेस घंटों देरी से स्टेशन पर पहुंच रही हैं। दोनों ट्रेनों को राइट टाइम करने के लिए सांसद से लेकर बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी भी केंद्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभु को पत्र लिख चुके हैं। लेकिन संगम एक्सप्रेेस आज तक राइट टाइम नहीं हो सकी है। नौचंदी एक्सप्रेस तो बीच में काफी दिन तक राइट टाइम भी पहुंची है। मंगलवार को संगम व नौचंदी एक्सप्रेस निर्धारित आगमन समय से आधा घंटे की देरी से पहुंचीं। ट्रेनों की चाल सुधरने से यात्रियों के साथ ही रेल अधिकारियों को भी राहत मिली है। स्टेशन अधीक्षक आरपी शर्मा ने बताया कि दोनों ट्रेनों को राइट टाइम करने के प्रयास चल रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें