मेरठ। रालोद ने पूर्व सिंचाई मंत्री एवं रालोद के प्रदेश अध्यक्ष रहे मुन्ना सिंह चौहान की प्रथम पुण्य तिथि मनाई। जिलाध्यक्ष राहुल देव के कार्यालय पर हुई बैठक में रालोद नेताओं ने मुन्ना सिंह चौहान के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। डॉ. राजकुमार सांगवान, चौ. बलराज सिंह, राजेंद्र चिकारा, नरेंद्र खजूरी, सोहराब गयास, जयराज सिंह एडवोकेट, दुष्यंत रोहटा, संजीव पस्तरा, जॉनी आदि मौजूद रहे।