मेरठ। विश्व गठिया दिवस (अर्थराइटिस-डे) के उपलक्ष्य में रविवार को आईएमए हॉल में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 85 मरीजों का उपचार मिला। चिकित्सकों ने बताया कि गठिया के कई कारण हैं, जैसे-उम्र बढ़ने के साथ, यूरिक एसिड का स्तर बढ़ना, संक्रमण, आनुवांशिक दोष और चोट आदि हो सकते हैं। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. सुरेश किरण ने इन मरीजों के लिए विशेष योग शिविर भी लगाया। हड्डी, जोड़ और गठिया से संबंधित समस्याओं का निवारण किया। इस दौरान डॉ. अनुपम सिरोही, डॉ. लोकेश मराठा, डॉ. आलोक अग्रवाल, डॉ. अनिल तनेजा, डॉ. संदीप ग्रोवर, डॉ. कृतेश मिश्रा और डॉ. तरुण गोयल आदि रहे।