जैन स्थानक में आंखों की जांच करते चिकित्सक स्रोत संवाद
हस्तिनापुर। कस्बे के जैन स्थानक में समाजसेविका माला देवी जैन की ओर से निशुल्क आंखों के कैंप का आयोजन किया गया। प्रबंधन टीम के प्रवीण कुमार जैन ने बताया कि इस दौरान कुल 315 मरीजों की ओपीडी की गई, जिनमें से 83 मरीजों को मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया। शिविर में पहुंचे सभी चिह्नित मरीजों को ऑपरेशन के लिए एडीके जैन आई हॉस्पिटल खेकड़ा, बागपत भेजा गया है। जहां उनका निशुल्क ऑपरेशन किया जाएगा। इसके साथ ही शिविर में आए अन्य मरीजों को अनिल कुमार जैन, सुधीर कुमार जैन और वर्धमान परिवार की ओर से निशुल्क दवाइयां और चश्मे वितरित किए गए।