एस डी एम बूथ पर निरीक्षण करते हुए। (मवाना)
मवाना। एसआईआर के कार्य में लगे 72 बीएलओ ने सौ प्रतिशत एसआईआर का कार्य पूर्ण कर फार्म अपलोड कर दिए। एसआईआर का कार्य 82 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है। उपजिलाधिकारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि एसआईआर के कार्य में लगे 72 बीएलओ ने सौ प्रतिशत, 124 बीएलओ ने 90 प्रतिशत, 142 बीएलओ ने 75 प्रतिशत, 31 बीएलओ ने 50 प्रतिशत से अधिक कार्य पूर्ण कर लिया है। अब तक 82 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। जो बीएलओ थोडा धीमी गति से कार्य कर रहे थे, उनके साथ सहायक लगा दिए गए हैं। वहीं बूथ दिवस पर एसडीएम, तहसीलदार निरंकार सिंह व नायब तहसीलदारों ने बूथों का निरीक्षण किया। सभी बूथों पर बीएलओ काम करते मिले।