मेरठ। मेडिकल थाना पुलिस ने एलआईसी के रिटायर्ड अधिकारी विमलचंद, टेक्नीशियन आशु कनौजिया व तुषार राणा को वीडियो बनाकर वायरल कर यौन शोषण करने के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा था। विवेचनाधिकारी ने स्पेशल जज पॉक्सो एक्ट जीपी सिंह की अदालत में पुलिस रिमांड पर दिए जाने की अर्जी दी। मंगलवार को अदालत ने रिमांड अर्जी पर सुनवाई कर विमलचंद के बयान दर्ज करने के आदेश दिए। आरोपी बुधवार को जेल से अदालत में तलब होगा। सरकारी अधिवक्ता रियासत हुसैन ने बताया कि विमल चंद को पुलिस रिमांड पर लिए जाने के लिए विवेचनाधिकारी ने अर्जी दी थी। जिस पर अदालत ने विवेचक को अभियुक्त के बयान दर्ज करने तथा अभियुक्त को तलब करने का आदेश दिया है।