चुनाव कार्यालयों पर लटके ताले
मवाना। लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण का चुनाव बृहस्पतिवार को संपन्न हो गया। जिसके बाद चुनाव कार्यालयों पर भी ताले पड़ गए।
प्रथम चरण के चुनाव के लिए नगर व देहात में कई कार्यालय खोले गए। जहां पार्टी की बैठक, रणनीति तैयार होतीं। बृहस्पतिवार को चुनाव समाप्त हो गया। जिसके बाद सैकेड़ों की भीड़ से भरे रहने वाले चुनाव कार्यालय अब सूने पड़े है। सभी कार्यालयों पर ताले लटके हुए है। नगर, देहात में अब लोग अपने मतदाता को लेकर कयास लगाते नजर आ रहे हैं। कहीं जातिगत आंकड़ों को आधार माना जा रहा है तो कहीं प्रत्याशी की अपनी पहचान के आधार पर चुनाव जीतने या हारने की चर्चाएं होती नजर आ रहीं हैं। अब लोगों को 23 मई का इंतजार है।