- काली नदी का पुल क्षतिग्रस्त होने के कारण लिया निर्णय
मेरठ। काली नदी का पुल क्षतिग्रस्त होने के कारण दौराला-मसूरी मार्ग 15 दिन के लिए बंद कर दिया गया है। डीएम अनिल ढींगरा ने बताया कि अधिशासी अभियंता निर्माण खंड (भवन) लोनिवि मेरठ द्वारा अवगत कराया गया है कि काली नदी पुल क्षतिग्रस्त हो गया है, इस कारण कभी भी कोई अप्रिय घटना हो सकती है। डीएम ने कहा है कि दौराला से मसूरी जाने एवं आने वाले सभी वाहन वैकल्पिक मार्ग सकौती से फलावदा होते हुए एनएच-119 से मसूरी जाएंगे। इसके साथ ही मेरठ से लावड़ जाने वाले वाहन सोफीपुर लावड़ मार्ग से जाएंगे। यह वैकल्पिक व्यवस्था 15 दिन के लिए लागू रहेगी।