फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैन धर्म पर आधारित फेंसी ड्रेस प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
जैन धर्म पर आधारित फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता
विज्ञापन

मेरठ। युग प्रवर्तक आदि जिनेश्वर प्रथम तीर्थंकर भगवान ऋषभदेव के मोक्ष कल्याणक के पावन पर्व पर दिगंबर जैन मंदिर ढोलकी मोहल्ला सदर में नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा जैन धर्म पर आधारित फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित की गई। 48 दीपों से भगवान की महाआरती की गई। सर्वप्रथम समाज के नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा ऋषभनाथ भगवान की जीवन यात्रा को एक लघु नाटिका व उनके जीवन चरित्र पर आधारित पात्रों व घटनाओं का जीवंत चित्रण किया गया। बच्चों की तैयारी देखते ही बनती थी। कार्यक्रम के बीच में उपस्थित धर्मावलंबियों से भगवान ऋषभनाथ के जीवन पर आधारित प्रश्नोत्तरी भी की गई। जिसमें सही उत्तर देने वाले बच्चों व महिलाओं को पुरस्कार दिए गए। अंत में 48 दीपों से भगवान की आरती उतारी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें