बागपत। चुनाव कार्यालय में चल रहे ईवीएम की जांच के दौरान राजनीतिक दलों के नेताओं ने पहुंचकर प्रक्रिया को देखा। सहायक निर्वाचन अधिकारी अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि 1650 ईवीएम मशीनें मिली थी, जिसकी जांच पड़ताल चल रही थी। मंगलवार को राजनैतिक दलों के नेताओं ने पहुंचकर मशीनों को देखा। कर्मचारियों से भी जानकारी ली। रालोद, भाजपा और अन्य दल के नेता पहुंचे।