स्वयंसेवकों ने चलाया सफाई अभियान
सरूरपुर। चौधरी बशीर खां महाविद्यालय हर्रा में शनिवार को एक दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान स्वयं सेवकों ने सफाई अभियान चलाया। इसके बाद जागरूकता रैली के माध्यम से लोगों को स्वच्छ भारत मिशन के प्रति जागरूक किया। महाविद्यालय प्राचार्य मुनसब अली ने स्वयं सेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि युवाओं को सामाजिक जागरूकता के लिए अहम भूमिका निभानी चाहिए। स्वच्छता के माध्यम से ही समाज को संक्रमण और बीमारियों से बचाया जा सकता है। शिविर के दौरान स्वयं सेवकों ने राष्ट्रीय एकता का माहौल बनाने के लिए संकल्प लिया। साथ ही सामाजिक बुराई के खिलाफ लोगों जागरूक करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम अधिकारी दिलशाद अली ने स्वयं सेवकों को राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्व, स्थापना और उद्देश्य को बताया। कशिश, खदीजा, अंकिता, सुबैया, जावेद, शहजाद, शशांक आदि ने सहयोग दिया।