छपरौली (बागपत)। बृहस्पतिवार की शाम करीब पांच बजे एक निजी बस मेरठ से छपरौली पहुंची। बस चालक ने यात्रियों से अभद्र व्यवहार कर बस से उतार दिया। इसके विरोध में यात्रियों ने हंगामा किया। हलाकान यात्रियों ने संबंधित परिवहन अधिकारियों को निजी बस संचालन को दुरुस्त कराने और बस चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इसमें नीरज शर्मा, बसंत, जय कुमार, विजय, प्रवीण, जितेंद्र, रामपाल, जयपाल, अंकुर ने कार्रवाई की मांग की।