इनरव्हील और अन्नपूर्णा ने बांटा भोजन
मेरठ। इनरव्हील क्लब मेरठ प्लेटिनम की सदस्याओं ने रविवार को कुष्ठाश्रम में रोगियों को भोजन वितरित किया। शिखा गुप्ता, निर्मल जिंदल, प्रभा, निशा रस्तोगी व लविना ने सहयोग दिया। वहीं ओम अन्नपूर्णा परिवार ने भी रविवार को औघड़नाथ मंदिर के पास गरीबों को भोजन वितरित किया। पायल जैन, खुशी, रिति जैन, पंकज, अनुष्का, मनीषा, ममता, राजेश, मोनिका व अध्यक्ष पायल राहुल जैन का सहयोग रहा।