अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। लायंस क्लब ने एक मंडल एक दिन मानव सेवा के आह्वान पर नेत्र शिविर लगाया। इसमें 81 नेत्र रोगियों की जांच कर 39 को ऑपरेशन के लिए चुना। शिविर का उद्घाटन डिप्टी गवर्नर लायन पंकज गुप्ता ने किया। इसमें डॉ. दीपक शर्मा, विभोर जिंदल, अंकित जिंदल, मनोज मित्तल, प्रदीप कुमार, डॉ. योगेश चौधरी, डॉ. रामलाल, दीपक गोयल का सहयोग रहा।