दोघट (बागपत)। कस्बा टीकरी में विजय सिंह राठी के छोटे भाई रामपाल सिंह की पत्नी तोषी के निधन पर शोक जताया। गुरू नानक आई सेंटर दिल्ली से आई चिकित्सकों की टीम ने आंखों के कॉर्निया को सुरक्षित निकाल लिया। परिजनों ने अस्थियों को गंगा में विसर्जित न करके उन्हें जमीन में दबा दिया। यज्ञ के ब्रह्मा स्वामी शिवानंद रहे। वेदपाठ पुरोहित मास्टर देवेंद्र आर्य, अजयपाल पंवार ने किया। इस मौके पूर्व विधायक वीरपाल राठी, मास्टर रण सिंह पंवार, चौधरी धर्मवीर सिंह पंवार, चौधरी ब्रहम सिंह, उपेंद्र प्रधान, मास्टर महेंद्र सिंह राठी, विकास नाला, चेयरमैन सोमपाल राठी आदि रहे।