लघु नाटिका से दी जनसंख्या नियंत्रण की जानकारी
मेरठ। करन पब्लिक स्कूल पांडव नगर में जनसंख्या नियोजन जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजन में बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए जनसंख्या नियंत्रण की जानकारी दी। कक्षा तीन से सातवीं के छात्रों ने लघु नाटिका का मंचन किया। प्रिंसिपल डॉ. पारुल चौधरी ने जनसंख्या के कारण होने वाले नुकसानों की भी जानकारी दी। स्टाफ ने सहयोग दिया।