अमीनगर सराय (बागपत)। सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के पुठड़ गांव में अवैध रूप से मिट्टी का खनन चल रहा है। इसका ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि इसकी सूचना एसडीएम, सीओ और डॉयल 100 को दी। कोई भी मौके पर नहीं पहुंचा। इसको लेकर लोगों में रोष बढ़ गया है। शिवकुमार, जितेंद्र, सतेंद्र, ओंकार, शिवकुमार ने कहा कि वह इस संबंध में डीएम से शिकायत करेंगे। उधर थानाध्यक्ष ओमवीर सिंह ने जांच कराकर मिट्टी का खनन करने वालो के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।