चंद्रकेश बने बागपत के बीएसए, विनय होंगे प्राचार्य डायट
मुजफ्फरनगर/बागपत। सूबे में शिक्षा विभाग अधिकारियों के तबादले किए गए हैं।
मुजफ्फरनगर के बेसिक शिक्षा अधिक पद से हटाकर बेसिक शिक्षा निदेशक कार्यालय से संबद्ध किए गए चंद्रकेश यादव को नई तैनाती दी गई है। उन्हें बेसिक शिक्षा अधिकारी बागपत बनाया गया है। विनय कुमार गिल को प्राचार्य डायट बनाया गया है। डायट बागपत के प्राचार्य संजय कुमार रस्तोगी मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक मुरादाबाद बनाया गया है। वरिष्ठ प्रवक्ता डायट बुलंदशहर राजेश कुमार को इसी पद पर बागपत भेजा गया है। वरिष्ठ प्रवक्ता डायट बागपत मोहम्मद अल्ताफ को इसी पद पर डायट मुजफ्फरनगर भेजा गया है। (ब्यूरो)