पेट्रोल-डीजल में बढ़ोतरी पर सरकार को घेरेगी कांग्रेस
मेरठ। पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार हो रही वृद्धि से देश मेें मचे भूचाल पर कांग्रेस ने सरकार की घेराबंदी शुरू कर दी है। हाईकमान के आदेश पर बुधवार को सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया जाएगा। कर्नाटक चुनाव के बाद एकाएक पेट्रोल व डीजल दामों में हो रही भारी वृद्धि का विरोध देशभर में होने लगा है। मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने सभी जिला मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन करने को कहा है। महानगर प्रवक्ता हरिकिशन आंबेडकर ने बताया कि बुधवार को सुबह साढ़े दस बजे से जिला मुख्यालय पर पहुंचकर प्रदर्शन किया जाएगा।
खास बातें:
कल जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम दिया जाएगा ज्ञापन
जिला व महानगर कांग्रेस को संयुक्त प्रदर्शन करने के दिए गए हैं निर्देश